नई दिल्ली
भारत और चीन के बीच आज कोर कमांडर स्तर की 13वें दौर की बातचीत चल रही है। सुबह 10.30 बजे LAC पर चीन के हिस्से वाले मोल्डो में बातचीत शुरू हुई। भारतीय टीम का नेतृत्व लेह स्थित XIV कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन कर रहे हैं। चीनी पक्ष के नेतृत्व का जिम्मा दक्षिण शिनजियांग जिले के सैन्य कमांडर मेजर जनरल लियू लिन को सौंपा गया है।
दोनों देशों के बीच लद्दाख सीमा पर सैनिक गतिरोध लंबे समय से बना हुआ है। माना जा रहा है कि आज की बातचीत में हॉट स्प्रिंग में तैनात सैनिकों के मसले पर चर्चा होगी। दोनों पक्षों के बीच सैन्य स्तर पर 12 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।