नई दिल्ली। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी ने कर्नाटक के शिमोगा में आईएसआईएस के आंतकी साजिश मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ये पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट है जो इन 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गयी है. इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ एजेंसी ने मार्च 2022 में पहली चार्जशीट दाखिल की थी और अब 9 आरोपियों के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की गयी है.
आरोप है कि ये सभी करकर के साथ साजिश में शामिल होकर भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहते थे. ये मामला सितंबर 2022 में शिमोगा में आईईडी धमाके से जुड़ा है जिसमें आरोपियों ने आतंक फैलाने के लिये कई संपतियों और गाड़ियों में आग लगा दी थी. ये सब आईएसआईएस के इशारे पर भारत में आतंक फैलाकर किया जा रहा था.
जांच में पता चला कि मोहम्मद शारिक, माज मुनीर अहमद और सैयद यासिन ने करकर के साथ मिलकर ये साजिश रची थी और इसमें बाकी आतंकियों को शामिल किया था. इसमें कर्नाटक पुलिस ने पहले माज मुनीर अहमद और सैयद यासिन को गिरफ्तार किया था और मोहम्मद शारिक को उस समय गिरफ्ततार किया जब वो मैंगलुरू में आॅटो में कुकर बम आईईडी ले कर जा रहा था और वो रास्ते में फट गया था.
एजेंसी के मुताबिक, माज मुनीर अहमद, सैयद यासिन, रिशान, ताजुद्दीन शेख, माज अब्दपल रहमान और नदीम अहमद मैकेनिकल और इंजीनियिरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन आईएसआईएस ने इन सबको रोबोटिक की पढ़ाई और जानकारी लेने के लिए कहा ताकि रोबोट के जरिये भारत में धमाके किये जा सकें. इसके लिए करकर के हैंडलर ने इन्हें भी भेजी ताकि इनके मंसूबे मजबूत हो सकें.
इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने 19 सितंबर 2022 को मामला दर्ज किया था, जिसके बाद जांच एनआईए को दी गयी और 15 नंवबर 2022 को एजेंसी ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की. अब एजेंसी ने इसमें 9 आरोपियों मौहम्मद शारिक, माज मुनीर अहमद, सैयद यासिन, रिशान ताजुद्दीन शेख, हुजैर फरहान बैग, माजीन अब्दुल रहमान, नदीम एहमद केए, जैबुल्ला और नदीम फैजुल एन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.