Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत में iPhone बनाने की तैयारी में वेदांता! 13% तक चढ़ गए कंपनी के शेयर

नई दिल्ली

मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी वेदांता के शेयरों (Vedanta stock) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज बुधवार को इंट्रा डे में 13% तक चढ़ गए थे। वेदांता के शेयर आज कारोबार के अंत में लगभग 10% की तेजी के साथ 303.50 रुपये पर बंद हुए। वेदांता के शेयरों में तेजी के पीछे दो खास वजह हैं। पहली यह कि कंपनी महाराष्ट्र में आईफोन (iPhone) बनाने की तैयारी में है। साथ ही महाराष्ट्र में टेलीविजन इक्विपमेंट (Television equipment) तैयार करने के लिए सेंटर बनाने की प्लानिंग में है। कुल मिलाकर कंपनी महाराष्ट्र में आईफोन और टेलीविजन इक्विपमेंट तैयार करने का हब बनाना चाह रही है। इसकी जानकारी रॉयटर्स ने सीएनबीसी टीवी18 के हवाले से दी है। जहां वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इंटरव्यू में ये बातें बताई हैं। दूसरी वजह है कंपनी गुजरात में सेमीकंडक्टर और ग्लास डिस्प्ले प्लांट स्थापित करने जा रही है। इतना ही नहीं अनिल अग्रवाल ने cnbc-18 को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में भी प्रवेश करने की सोच रही है।

गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट बनाएगी कंपनी
मंगलवार को वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और गुजरात सरकार के बीच एक MoU साइन हुआ है। इसके मुताबिक, कंपनी Foxconn के साथ मिलकर गुजरात में भारत की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। इस परियोजना में वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लगभग 1.54 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के मुताबिक, अगले 2 साल में प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। गुजरात सरकार के मुताबिक, इस परियोजना में एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।