Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत से शेयर बेच निकल रहे विदेशी निवेशक, फरवरी में भी नहीं बदले हालात

नई दिल्ली

बीते कुछ माह से भारतीय शेयर बाजार भारी दबाव में है। इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशक हैं। विदेशी निवेशकों की ओर से जबरदस्त बिकवाली की जा रही है। इस वजह से भारत का शेयर बाजार भी टूट रहा है। 

कितनी हुई निकासी: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले पखवाड़े में भारतीय बाजारों से 14,935 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह लगातार चौथा महीना है जबकि एफपीआई बिकवाल रहे हैं।

कहां से कितनी निकासी: डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 11 फरवरी के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 10,080 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार से 4,830 करोड़ रुपये की निकासी की है। इसके अलावा हाइब्रिड माध्यमों से 24 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। इस तरह उनकी कुल निकासी 14,935 करोड़ रुपये रही है।