Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत V/S श्रीलंका पहला टी-20:श्रीलंका का राष्ट्रगान गाते दिखे हार्दिक पंड्या, श्रीलंकन बोर्ड ने ट्वीट कर तारीफ की; VIDEO वायरल

कोलंबो

भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 में हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया की जीत से ज्यादा हार्दिक पंड्या चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड भी तारीफ कर रहा है। मैच शुरू होने से पहले जब दोनों देशों के राष्ट्रगान गाए जा रहे थे, तब हार्दिक भारत के साथ-साथ श्रीलंका का भी राष्ट्रगान गाते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल पहले भारत का राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद श्रीलंका की बारी आई। जब उसका राष्ट्रगान चल रहा था, तब कैमरे की नजरें हार्दिक पर जाकर टिकीं। उस वक्त वे पूरी धुन में श्रीलंकाई राष्ट्रगान गाते नजर आए। सोशल मीडिया पर हार्दिक के इस कदम की तारीफ भी हो रही है। श्रीलंकन क्रिकेट ने ट्वीट कर लिखा कि हार्दिक का क्रिकेट से प्यार। वे हमारा नेशनल एंथेम गाते दिखे। श्रीलंका की ओर से उन्हें प्यार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *