Sunday, June 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि कल देर रात को हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर विजयपाल की पुलिस टीम ने अमरपुरा थेहड़ी गांव के पास संदिग्ध रूप से जा रहे नरेंद्र उर्फ जितेंद्र बाल्मीकि (24) पुत्र राजेश बाल्मीकि निवासी नंदराम की ढाणी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे जांच जंक्शन थाना में सब इंस्पेक्टर शैलेशचंद्र को सौंपी गई है।नरेंद्र को पकड़ने वाले पुलिस दल में विजयपाल के साथ हवलदार राजकुमार, सिपाही राकेश तथा रामनारायण भी शामिल रहे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ कर नरेंद्र से पता लगा लिया है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और आगे कहां दिया जाना था। इस मामले में 1-2 गिरफ्तारियां शीघ्र ही होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *