Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंगलवार को लॉन्च होगी नई अपडेटेड टिगुआन एसयूवी

नई दिल्ली

Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) मंगलवार 7 दिसंबर 2021 को अपनी अपडेटेड Tiguan (टिगुआन) एसयूवी की कीमतों का एलान करने वाली है। कंपनी के औरंगाबाद प्लांट में नए मॉडल का प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि नई 2021 फॉक्सवैगन टिगुआन फेसलिफ्ट में “एक शार्प डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस, सुरक्षा और रोमांचक नए एसिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं।” नया 2021 वोक्सवैगन टिगुआन फेसलिफ्ट, जिसे ब्रांड के विश्व स्तर पर प्रसिद्ध एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है, में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड प्राप्त हुए हैं।

मिड-लाइफ अपडेट के साथ इस एसयूवी में अब डीजल इंजन का ऑप्शन बंद कर दिया गया है। Tiguan facelift एक 5-सीटर एसयूवी है और यह कंपनी के इंडिया 2.0 रणनीति के हिस्से के रूप में आ रही है। यह उन चार एसयूवी में से एक होगी जिसे कार ब्रांड ने भारत में पेश करने की घोषणा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *