श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। स्नान, दान और श्रद्धा का पर्व मकर संक्रांति धूमधान से मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन की शुरूआत से ही शहर में धार्मिक प्रवृति के लोग पूजा पाठ के साथ दान पुण्य करना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने अपने परिवार के लोगों के साथ शहर की विभिन्न गोशालाओं में पहुंचे और यहां पशुओं को चारा इत्यादि डाला। शहर भर में दिन भर अलग-अलग स्थानों पर पकौड़ों,खीर, दूध, मुंगफली, रेवड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थाें के लंगर लगाए गए। कई लोगों ने शहर में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों पास पहुंच उन्हे गर्म वस्त्र और मुंगफली इत्यादी बांटी। कुछ दम्पतियों ने तो मोटरसाइकल पर ही घुमकर इस तरह की सामग्री का वितरण किया।