Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मक्कासर व रावतसर के मध्य होगा फाइनल मैच

  • जिला स्तरीय छात्रा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्रा) का शुभारम्भ शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, सरपंच बलदेव सिंह, मलक गोदारा, गुरदीप सिंह, गुरलाल सिद्धू, भोलासिंह नेहरा, रामदयाल लिम्बा थे। प्रतियोगिता की शुरूआत अतिथियों ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर की। विद्यालय प्रिंसिपल विनोद कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जिले भर से छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष गोदारा ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना को अपने जीवन में उतारें। उनके मन में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए किसी भी प्रकार की वैमनस्यता की भावना नहीं आनी चाहिए। गोदारा ने कहा कि खेलों के महत्व को अब दूर-दराज क्षेत्रों के ग्रामीण भी जानने लगे हैं और बेटियों को खेलों में आगे बढ?े के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के अनेक गांवों में आए दिन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इससे निश्चित ही क्षेत्र की बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ?े का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हार और जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसमें हारने और जीतने वाली दोनों टीमों को सीखने का मौका मिलता है। सरपंच बलदेव सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है। इससे माता-पिता का नाम तो रोशन होता ही है, अपने देश व प्रदेश का नाम भी चमकता है। उन्होंने कहा कि हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों आदि में भी लगाना चाहिए। खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है। उधर, शुक्रवार को पहले दिन हुए 17 वर्षीय बालिका वर्ग में डबलीराठान व डबलीवास पैमा के मध्य मैच खेला गया। इसमें डबलीपेमा विजेता रहा। इसी तरह रावतसर व जोरावरपुरा के बीच हुए मैच में रावतसर विजेता, मक्कासर व संतपुरा के मध्य हुए मैच में मक्कासर की टीम विजयी रही। सेमीफाइनल मैच मक्कासर व फतेहगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें मक्कासर विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच रावतसर व डबलीपेमा के मध्य हुआ। इसमें 13-0 के अंतर से रावतसर विजेता रहा। इसी तरह 19 वर्षीय प्रतियोगिता में रावतसर व डबलीराठान के मध्य मैच खेला गया। इसमें रावतसर ने डबलीराठान को 10-0 से हराया। इसी तरह प्रथम सेमीफाइनल मैच रावतसर व चौहिलांवाली में हुआ। इसमें रावतसर ने 2 अंकों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच मक्कासर व डबलीबास पेमा के मध्य हुआ। इसमें मक्कासर ने डबलीबास पेमा को 19-06 के अंतर से हराकर बड़ी जीत अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। शनिवार को 17 वर्षीय में फाइनल मैच मक्कासर व रावतसर के मध्य व 19 वर्षीय में फाइनल मैच मक्कासर व रावतसर के मध्य खेला जाएगा। इस मौके पर करनैल सिंह, विजय, सुखा मान, कालासिंह, सतनाम सिंह, प्रीतम सिंह, पीटीआई रायसिंह बेनीवाल, चम्पा रानी, सुरजभान, महेन्द्र गोदारा, सुनील वर्मा, टीम प्रभारी राकेश, रछमी सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *