हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन खदरिया को भाजपा नगरमण्डल टाउन के मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने मदन खदरिया को मंत्री पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। मदन खदरिया ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि मोदी सरकार की उपलब्धियों व भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अधिकाधिक आमजन को अवगत करवाते हुए भाजपा को मजबूत करने के लिए जी-जान से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से आमजन बेहाल, परेशान हो चुका है। दन खदरिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हनुमानगढ़ से भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजयी होगी और प्रदेश में एकबार फिर से सुशासन की भाजपा सरकार बनेगी।