Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनीषा कोइराला को याद आया कठिन दौर:कैंसर जर्नी को याद करते हुए मनीषा कोइराला ने शेयर की फोटो

6 नवंबर को नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे के मौके पर मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर मनीषा के कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान की है जिसमें वह हॉस्पिटल की बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी दिखाई दे रही हैं।

मनीषा ने तस्वीर शेयर करते हुए अपनी कैंसर जर्नी को याद करते हुए लिखा, मैं जानती हूं कि मेरी जर्नी मुश्किल भरी रही लेकिन मैं उससे ज्यादा मजबूत रही। मैं उन लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति रखती हूं जिन्होंने कैंसर से अपनी जान गंवा दी और उन लोगों के लिए खुश हूं जिन्होंने इस कैंसर से जंग जीत ली। हमें इस बीमारी के प्रति अवेयरनेस फैलाने की जरूरत है और ऐसी कहानियां सामने लाने की जरूरत है जो उम्मीदों से भरी हो। अपने और दुनिया के प्रति दयालु रहें। मैं सबके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल मंगल की प्रार्थना करती हूं। धन्यवाद।

मनीषा को 2012 में ओवरियन कैंसर का पता चला था। मनीषा ने कैंसर के इलाज के दौरान अपने बाल खो दिए थे, लेकिन उन्होंने बाल्ड लुक में फोटोज शेयर किए थे। उन्होंने कैंसर को लेकर अपना एक्सपीरिएंस बताते हुए कहा था कि स्टार्टिंग में उन्हें नॉर्मल फूड पॉइजनिंग लगी, जिसके कारण उनका पेट बार-बार फूलता था।

उन्होंने बताया कि उस दौरान उनका वजन भी अचानक कम होने लगा था। जब उन्होंने मुंबई में अपना चेकअप करवाया, तो उन्हें कैंसर के बारे में जानकारी हुई। न्यूयॉर्क में उनके कई कीमो सेशन हुए और अब वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें 2015 में कैंसर फ्री घोषित किया गया था। बता दें कि 2017 में उन्होंने फिल्म ‘डियर मामा’ से बॉलीवुड में फिर से एंट्री की थी। 2018 में उन्होंने फिल्म ‘संजू’ में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने नर्गिस दत्त की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *