Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मन की बात का 84वां एपिसोड:मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 84वें एपिसोड को संबोधित किया। तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश का जिक्र करते हुए उन्होंने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

मोदी के संबोधन के बीच एक वीडियो प्ले किया गया। इसमें ग्रीस के बच्चों ने वंदे मातरम् की शानदार प्रस्तुति दी। पीएम ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि दोनों देशों के आपसी संबंध कितने बेहतर हैं।

पीएम ने वैक्सीनेशन पर कहा कि देश ने 140 करोड़ डोज लगाकर बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। यह गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *