नई दिल्ली
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ग्लैमरस लेकिन बेहद खूबसूरत लुक की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल. मलाइका अरोड़ा ने मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका लुक इतना खूबसूरत दिख रहा है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। मलाइका इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो सफेद रंग की ड्रेस में रेडी हैं। जिसके निचले हिस्से पर फर से डिजाइन बनाई गई है। फर की ऊंची-नीची डिजाइन वाले इस ड्रेस में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस पर महीन सफेद धागों का काम किया गया है। जो उनकी सफेद ड्रेस के साथ मैच कर रहा है। वहीं ये ड्रेस बस्ट एरिया और कमर के निचले हिस्से को छोड़कर बाकी जगह से पारदर्शी लुक में नजर आ रही है।