Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मशीन नहीं, हाथों से बनेगी कटरीना के लिए मेहंदी:एक और शाही शादी के लिए सोजत में तैयारियां, केमिकल का नहीं होगा उपयोग

पाली

राजस्थान (सोजत) की मेहंदी एक और शाही शादी की गवाह बनने जा रही है। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसे दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों के हाथों पर रच चुकी यह मेहंदी अब एक्ट्रेस कटरीना कैफ के हाथों पर रचेगी। एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी करने जा रही कटरीना के लिए खास तौर से वर्ल्ड फेमस सोजत (पाली) की मेहंदी का ऑर्डर दिया गया है। कंपनी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

शादी में बिना केमिकल के उगाई गई मेहंदी का ही उपयोग होगा। यह मेहंदी मशीन से तैयार नहीं की जाएगी। बाकायदा पूरी तरह हर्बल तरीके से हाथों से इस खास शादी के लिए मेहंदी तैयार की जा रही है। यह ऑर्गेनिक होगी। इसे एक-दो बार नहीं, तीन बार छाना (ट्रिपल फिल्टर) जाएगा। इसमें लौंग और नीलगिरी का ऑयल उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *