Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महाराजा अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां

  • शोभायात्रा में शामिल लोगों को कूपन लॉटरी से मिलेंगे उपयोगी उपहार
    श्रीगंगानगर।
    महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य शोभायात्रा तथा सहभोज के लिए अग्रवाल सेवा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में अग्रवाल सेवा समिति की आयोजित बैठक में शोभा यात्रा तथा सहभोज के आयोजनों को अंतिम रूप दिया गया। सहभोज 24 सितंबर की शाम 7 बजे महावीर दल मंदिर प्रांगण में होगा। 26 सितंबर को रामलीला मैदान से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा आरंभ होगी। इसमें लोग केसरिया झंडे लहराते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे। लोगों को कूपन लॉटरी से उपयोगी उपहार भी दिए जाएंगे। समिति अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने बताया कि बैठक में अहम सुझाव आए। इसके तहत 26 सितंबर को शोभायात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होगी जो एल ब्लॉक, गोल बाजार,स्वामी दयानंद मार्ग , महावीर दल मंदिर में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ विसर्जित की जाएगी। शोभायात्रा में शामिल लोगों को उपहार कूपन दिए जाएंगे और यात्रा के समापन पर लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें सिलाई मशीन और साइकिल आदि उपयोगी उपहार दिए जाएंगे। शोभायात्रा में लगभग 30 झांकियां शामिल होंगी। 24 सितंबर की शाम 7 बजे महावीर दल मंदिर में आयोजित सहभोज में लोग केवल प्रवेश कार्ड पर ही शामिल हो सकेंगे। शोभायात्रा के लिए निमंत्रण पत्र और उपहार कूपन अलग से वितरित किए जाएंगे। बैठक मेंनिर्मल बंसल, दीपक जैन,हेमंत नागौरी, राजकुमार अग्रवाल,विपिन अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, अमित गोयल, परमानंद जिंदल, रोशन जिंदल, नरेंद्र चांगिया, नवरंग गर्ग, विनय जिंदल, गिरधारीलाल गुप्ता, नरेश बंसल, भागीरथ तथा राजेश जिंदल आदि शामिल हुए। विपिन अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।