Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में प्रियंका और भावना मेडल नहीं जीत सकी; बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे

टोक्यो

भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सपना टूटा। ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने भारत को 4-3 से हराया। चौथे और आखिरी क्वार्टर में ब्रिटेन ने चौथा गोल दागकर 4-3 की बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रहा। वहीं 20 किलो मीटर रेस वॉक प्रियंका चौधरी और भावना जाट मेडल जीतने में सफल नहीं हो पाई हैं।

बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में
वहीं 65 किलो वेट में बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में अजरबैजान के पहलवान हाजी अलीयेव से हार गए हैं, इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में ईरान मोर्टेजा घियासी को हराया था। पूनिया ने ईरान के मोर्टेजा घियासी से पीछे चल रहे थे, उसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए चित्त कर दिया। घियासी एशियाई चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट है। बजरंग ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के एर्नाजर अकमातालिवे को हराया। ईरान के मोर्टेजा ने पूर्व अफ्रीकी चैंपियन ट्यूनीशिया के हैथेम दखलौई को हराया।

महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में भारत की सीमा बिस्ला को ट्यूनीशिया की सारा हमदी से1-3 से हार का सामना करना पड़ा है।

पिछड़ने के बाद वापसी
महिला टीम ने 2-0 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की और 4 मिनट के अंदर 3 गोल दागे। गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट में गोलकर पहले स्कोर 2-2 से बराबर किया। इसके बाद वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोलकर टीम इंडिया को लीड दिला दी। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।

पहले क्वार्टर में ब्रिटेन ने अटैकिंग हॉकी खेली
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अटैकिंग हॉकी खेली। ग्रेट ब्रिटेन ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने इसका अच्छा बचाव किया। ब्रिटेन ने 10वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारत ने ब्रिटेन के इस पेनाल्टी कॉर्नर को भी नाकाम कर दिया। गोलकीपर सविता पूनिया ने फिर से शानदार बचाव किया।

पहले क्वार्टर में ब्रिटेन को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, पर भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने दोनों पेनाल्टी कॉर्नर को बेकार कर दिया। दूसरे क्वार्टर में ब्रिटेन की एली रायर ने 16वें मिनट और सारा रॉबर्टसन ने 24वें मिनट में गोल कर ब्रिटेन को बढ़त दिला दी थी।

गोल्फ में अदिति अशोक दूसरे स्थान पर चल रही है
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीसरे राउंड के खत्म होने के अदिति दूसरे नंबर पर रही हैं। उनसे आगे सिर्फ अमेरिका की नेली कोर्डा हैं।

एथलेटिक्स
पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल इवेंट में भारत के गुरप्रीत सिंह रेस पूरी करने में नाकाम रहे। पोलैंड के दाविद तोमाला ने 3 घंटे 50 मिनट 8 सेकेंड में यह दूरी तय करके गोल्ड मेडल जीता। जर्मनी के जोनाथन हिल्बर्ट को रजत और कनाडा के इवान डनफी को कांस्य पदक मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *