Friday, April 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महिला पहलवानों को न्याय के लिए प्रदर्शन: कहा महिला पहलवानों से हो न्याय

श्रीगंगानगर. न्याय की मांग करते हुए दिल्ली में धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शुक्रवार को जनवादी महिला समिति सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंची। संगठन सदस्यों का कहना था कि महिला पहलवानों को न्याय के लिए धरना लगाना पड़ रहा है, यह किसी भी तरीके से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। महिला पहलवानों से बदसुलूकी मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन की जिलाध्यक्ष प्रमिला बिश्नोई और जिला सचिव अपराजिता सैनी और मीनाक्षी सैनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, महिला पहलवानों की मांग पर कार्रवाई करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। संगठन की सीनियर मैंबर दुर्गा स्वामी ने बताया कि संगठन सदस्य महिला पहलवानों को न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में संगठन सदस्यों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें मांगों से अवगत करवाया। संगठन सदस्यों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।