जयपुर
जयपुर में एक महिला योग टीचर ने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। घटना के दौरान युवक बेहोशी की हालत में था। जब उसे होश आया तो बिस्तर खून से लथपथ था। लड़की उसे छोड़कर भाग गई थी। जब फोन किया तो सॉरी बोली और दोबारा घर आकर उसे अस्पताल पहुंचाया। गर्लफ्रेंड उसे गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल ले गई। वहां से उसे SMS अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
मामला सामने आने के बाद भांकरोटा पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा क्यों किया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इधर, युवक दो दिन अस्पताल में भर्ती रहा। जहां सर्जरी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। युवक को खाने में कोई जहरीली चीज दी गई थी, जिससे वह बेहोश हो गया। गर्लफ्रेंड की इस हरकत से वह नपुंसक हो गया है।