Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मांग न माने जाने पर आन्दोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी

  • कृषि भूमि का इन्तकाल दर्ज करने की मांग
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कृषि भूमि का इन्तकाल दर्ज करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत मक्कासर के ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव मक्कासर की मनोहरी देवी पत्नी ताराचन्द, पार्वती देवी पत्नी मोहनलाल व निर्मला देवी पत्नी सुधीर कुमार ने संयुक्त खाता चक 2 एसटीजी में खातेदार नक्षत्र सिंह पुत्र रतनसिंह जटसिख निवासी मक्कासर से 5 फरवरी 2020 को कृषि भूमि खरीद की। इस कृषि भूमि का उपपंजीयन कार्यालय में पंजीयन करवाया। इसके पश्चात उन्होंने इन्तकाल दर्ज करने के दिए हल्का पटवारी व तहसीलदार को पंजीयन की प्रतिलिपि सौंपी। लेकिन अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कोरोना महामारी का बहाना बनाकर इन्तकाल दर्ज नहीं किया गया। अब जब करीब एक माह पहले विद्युत कनेक्शन के सम्बध में विद्युत विभाग कार्यालय गए तो विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि तब तक कनेक्शन नहीं देगें जब तक इन्तकाल नहीं चढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *