Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मां के सामने मासूम को बस ने कुचला, मौत:सड़क किनारे खड़े थे दोनों मां-बेटे, अचानक हाथ छुड़ा कर भागा तो सामने से आ रही बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

जोधपुर

भोपालगढ़ से जोधपुर आ रही एक बस की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे से पहले अचानक बच्चा अपनी मां का हाथ छुड़ाकर सड़क पार करने के लिए दौड़ा। इतने में तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में मां के सामने ही बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बस को रोका और आग के हवाले कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी गई।

जानकारी के अनुसार मां-बेटे सेवकी गांव के ही रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह भोपालगढ़-जोधपुर सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ। पांच साल का रोहित अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था। अचानक वह मां का हाथ छुड़ा कर दौड़ गया और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान सामने से बस आ रही थी। रोहित को बचाने के लिए मां भी उसके पीछे भागी, लेकिन वह उस तक पहुंच नहीं पाई और बस ने उसे कुचल दिया। अपनी आंखों के सामने बेटे की मौत होते देख मां के मुंह से जोरदार चीख निकली और वह बेहोश होकर गिर गई। आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को संभाला। थोड़ी देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई। हादसा होते ही बस में सवार लोग नीचे उतर आए। इस बीच कुछ लोगों ने बस में आग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। बाद में अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर रास्ता खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *