Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मार्क वुड की कोहनी की हुई सर्जरी, एनेस्थीसिया के कारण आईपीएल को लेकर दिया ये जवाब

नई दिल्ली

इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने हाल ही में अपनी कोहनी की सर्जरी कराई है। सर्जरी से जागने के बाद एनेस्थीसिया के प्रभाव में मार्क वुड थोड़े बहके-बहके नजर आए। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि वे अभी भी तेज गेंदबाजी करेंगे। इंग्लैंड के क्रिकेटर को सर्जरी के बाद जागने के बाद शूट किया गया तो वे बेहोश से ही नजर आए, लेकिन फिर भी बातें कर रहे थे। शनिवार को लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वे इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे और आईपीएल से बाहर हो गए थे।