Thursday, April 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मा शिक्षा बोर्ड की मुख्य परिक्षाओं के परिणाम इस माह जारी होेंगे

अजमेर (वार्ता). राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष -2023 की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम जल्दी ही जारी करने की तैयारी कर ली है और बोर्ड का पहला परिणाम इसी माह की 20 मई तक जारी किया जा सकता है।
बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षाओं की समाप्ति के तुरंत बाद से ही कापियों के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया गया और मूल्यांकन के बाद अंक संग्रहण का कार्य आनलाईन हो रहा है ताकि पहला परिणाम समय पर जारी किया जा सके। लेकिन ये कार्य शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला की अनुमति पर ही सम्भव होगा। बोर्ड प्रबंधन कल्ला की सहमति पर अजमेर अथवा जयपुर से शिक्षा मंत्री के हाथों ही परिणाम जारी करने की परम्परा को निभायेगा।
बताया जा रहा है कि बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी 12 वीं विज्ञान का परिणाम सबसे पहले जारी करेगा। उसके बाद कला एवं वाणिज्य वर्ग के परिणाम साथ जारी किये जायेंगे। इन परिणामों के बाद 10 वीं बोर्ड के परिणाम जारी हो सकेंगे परन्तु इस माह के अंत तक सभी परिणाम जारी कर दिये जायेंगे।
बोर्ड की परीक्षा में कुल 21 लाख से ज्यादा बच्चे पंजीकृत किये गये जबकि 12 वीं में 10 लाख 32 हजार से ज्यादा बच्चे पंजीकृत किये गये।