Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स के आउटपरफॉर्मेंस ने दिया संकेत, मजबूत बनी हुई है शेयर बाजार में तेजी की बुनियाद

घरेलू शेयर बाजारों में इस पूरे हफ्ते सीमित दायरे में ट्रेड होता रहा। निफ्टी और सेंसेक्स, दोनों साप्ताहिक आधार पर 1% से ज्यादा कमजोर हुए। स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स का परफॉर्मेंस लार्ज कैप शेयरों से बेहतर रहा।

निफ्टी में उछाल की गुंजाइश

छोटे और मझोले शेयरों वाले इंडेक्स के आउटपरफॉर्मेंस वाली बात ने बाजार के खिलाड़ियों को हैरत में डाल दिया। स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स के लिए पिछला हफ्ता परफेक्ट रहा। इससे पता चलता है कि बाजार में तेजी का आधार मजबूत बना हुआ है। निफ्टी भले ही अभी कमजोर है लेकिन आगे इसमें उछाल आ सकता है।

फार्मा और टेक शेयरों में तेजी

जहां तक अगले हफ्ते की बात है तो कुछ सेक्टर की कंपनियों में ज्यादा खरीद-फरोख्त देखने को मिल सकती हैं। फार्मा और टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी का रुझान रह सकता है। इनके अलावा मेटल शेयरों में कंसॉलिडेशन हो सकता है।

एक्शन से भरपूर IPO सेगमेंट

FMCG शेयरों में एक बार फिर से तेजी का दौर चल सकता है। बाजार का IPO सेगमेंट एक्शन से भरपूर रह सकता है। इंडिया पेस्टीसाइड 5 जुलाई को लिस्ट होगा, जबकि G R इंफ्राप्रोजेक्ट्स और क्लीन साइंस का इश्यू खरीदारी के लिए 7 जुलाई को खुलेगा।

रिजल्ट के अनुमान चलाएंगे बाजार

अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल इन संकेतों पर निर्भर करेगी कि इंडिया इंक के फाइनेंशियल रिजल्ट कितने अच्छे या खराब रहने वाले हैं। अगर ऐसा कुछ नहीं होता है तो फिर शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव सीमित रहेगा।

15,900 पार जोर पकड़ेगी तेजी

अगर निफ्टी 15,900 का लेवल पार कर लेता है, तो खरीदार 16,000 के ऊपर के लेवल पर खरीदारी के सौदे करना शुरू कर सकते हैं। बाजार में बिकवाली का दबाव बनने पर निफ्टी 15,620 से नीचे गया तो उसको 15,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर सपोर्ट मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *