Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिताली राज ने अब इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

नई दिल्ली

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से पटखनी दी। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत दर्ज की, वहीं टीम इंडिया की यह तीसरी हार है। भारत को इससे पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के हाथों हारा का सामना करना पड़ा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कंगारुओं को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कप्तान मेग लेनिंग के 97 रनों के दम पर टीम ने 3 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। यह महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज है। इस हार के बाद मिताली राज ने कहा कि फील्डर्स ने आज गेंदबाजों का साथ नहीं दिया।