जयपुर
18 नवंबर 1727 को स्थापित जयपुर शहर अपने इतिहास के सुनहरे पन्नों में कई रहस्यों और रोमांचित करने वाली कहानियों को समेटे हुए हैं। ऐसी ही कहानी है पूर्व जयपुर राजघराने के राजकीय पचरंगी ध्वज की। जो मिर्जा राजा मानसिंह के शौर्य, वर्चस्व, साहस और वीरता का प्रतीक है।
राजा मानसिंह अंतिम शासक है, जिन्होंने अफगानिस्तान में जाकर काबुल पर हमला किया था। वहां हिंसक कबीलों को हराकर पांच रियासतों पर विजय हासिल की थी। इन पांच युद्ध में ऐतिहासिक जीत से ही पचरंगी ध्वज के अस्तित्व में आने की कहानी छिपी है।