Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिलावटी सोने के आभूषण बनाकर ज्यादा हॉलमार्किंग करने को लेकर जवाहर मार्केट में विवाद-हंगामा

श्रीगंगानगर।जवाहर मार्केट में आज शाम एक बंगाली कारीगर द्वारा बनाए गए मिलावटी स्वर्ण आभूषणों पर ज्यादा प्रतिशत की हॉलमार्किंग किए जाने को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर मार्केट में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हॉल मार्किंग करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रमेश सोनी ने सारे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लालगढ़ जाटान में ज्वेलरी का काम करने वाले वेद कूकना निवासी पन्नीवाली ने यहां जवाहर मार्केट में एक बंगाली कारीगर देवा को दो चूड़ियां और दो तीन अंगूठियां बनाने के लिए सोना दिया था।बंगाली कारीगर देवा ने यह आभूषण तैयार कर दिए,जिस पर सिटी हॉलमार्किंग सेंटर वालों ने हॉल मार्किंग की। इस सेंटर के संचालकों ने स्वर्ण आभूषणों पर 91.6 प्रतिशत स्वर्ण शुद्धता की मार्किंग कर दी, लेकिन वेद कूकना को शक हो गया। आभूषणों की चेकिंग करवाई गई तो उसमें 81-82 प्रतिशत शुद्धता ही पाई गई। रमेश सोनी ने बताया कि इस बारे में दबंगाली कारीगर से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सिटी हॉलमार्किंग सेंटर के संचालक भी संतुष्ट नहीं कर पाए।उन्होंने बताया कि इस संबंध में कल कोतवाली में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया जाएगा। यह बहुत बड़ी धोखाधड़ी का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *