Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिशन एडमिशन: एनसीवेब की पहली कट ऑफ जारी, एक नवंबर से दाखिला प्रक्रिया होगी शुरू

नई दिल्ली

दिल्ली विश्विद्यालय के एनसीवेब में बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रोग्राम की 15,210 सीटों पर दाखिले के लिए पहली कट ऑफ जारी हो गई है। एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर में बीकॉम में दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी में सर्वाधिक 87 फीसदी कट ऑफ जीसस एंड मेरी और मिरांडा हाउस ने रखी है। जबकि इस कोर्स के लिए हंसराज कॉलेज ने 86 फीसदी कट ऑफ जारी की है। 

बीते साल के मुकाबले में कट ऑफ में एक कॉलेज सेंटर पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल जीसस एंड मेरी कॉलेज ने बीकॉम के लिए 81 फीसदी कट ऑफ जारी की थी। जबकि मिरांडा और हंसराज ने सर्वाधिक 87 फीसदी जारी की थी। भगिनी निवेदिता और अदिति कॉलेज में बीकॉम की सबसे कम 80 फीसदी कट ऑफ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *