Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई इंडियंस अगले सीजन में इन खिलाड़ियों को करेगी रिलीज

नई दिल्ली

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल के 15वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद छठी बार ट्रॉफी उठाने से चूक गई। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह उसके मेन खिलाड़ियों का ना चल पाना रहा। इनमें कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) भी एक थे। पोलार्ड इस सीजन में 11 मैचों में 14.40 के खराब औसत से केवल 144 रन ही बना सके। ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि मुंबई अगली बार कैरेबियाई ऑलराउंडर को रिटेन नहीं करेगी। मुंबई इंडियंस का IPL 2022 सबसे खराब सीजन रहा और वह सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। बाद में पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर गया क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा ने नए खिलाड़ियों को मौका दिया और टीम फिर भी तालिका में सबसे नीचे रही।