ग्रेटर मुंबई इलाके में 86.64% लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मौजूद है। वहीं, कोविड वैक्सीन की एक या दो डोज लगवा चुके 90.26% लोगों में एंटीबॉडी पाई गई। जबकि वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले 79.86% लोगों में एंटीबॉडी मिली। इसका मतलब है कि ये लोग कम से कम एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित होकर रिकवर हो चुके हैं। सीरो-सर्वे के दौरान पुरुषों में एंटीबॉडी 85.07%, जबकि महिलाओं में 88.29% पाई गई।
तीसरी लहर की आशंका के बीच 12 अगस्त से 9 सितंबर के बीच यह सीरो-सर्वे किया गया। मुंबई सिविक बॉडी की ओर से किया गया यह पांचवां सर्वे है। शहर के सभी 24 वार्डों से लिए गए 8,674 सैंपल्स की जांच की गई। वैज्ञानिकों ने फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर जोर दिया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की जरूरत बताई है।
कुलगाम में आतंकवादियों की फायरिंग में रेल पुलिसकर्मी की मौत
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने एक रेल पुलिसकर्मी को गोली मार कर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वानपोह के स्टेनफोर्ड स्कूल के सामने आतंकियों ने रेलवे में कांस्टेबल बंटू शर्मा के ऊपर फायरिंग की। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में बंटू को अस्पतला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अंनतनाग के जीएमसी डॉक्टर कबाल सोफी ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही शर्मा की मौत हो चुकी थी।
2 लाख रुपए का इनामी वांटेड अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपए के इनामी वांटेड अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी HSSC की ओर से आयोजित कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हुई है। राज्य पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने अब तक कुल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।