Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस को भेजा नोटिस, कल साइबर पुलिस स्टेशन बुलाया

मुंबई

फोन टैपिंग केस में मुंबई पुलिस ने शनिवार को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को नोटिस भेजा। इसमें उनसे कल सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। फडणवीस ने कहा, “मुझे मुंबई पुलिस की तरफ से सीआरपीसी की धारा 160 के तहत एक नोटिस मिला है, जिसमें मुझे कल सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया है। मैं वहां जाकर अपना बयान दर्ज कराऊंगा।