नई दिल्ली |
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कंज्यूमर गुड्स के कारोबार (Consumer goods business) में सबसे बड़े प्लेयर बनने की तैयारी कर रहे हैं। भारत की सबसे बड़ी रिटेलर रिलायंस (Reliance) दर्जनों छोटे किराना और नॉन-फूड ब्रांड्स का अधिग्रहण कर सकती है। रिलायंस का लक्ष्य 6.5 अरब डाॅलर कंज्यूमर गुड्स के कारोबार का है। इससे यूनिलीवर जैसे विदेशी दिग्गज प्लेयर को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसकी जानकारी मामले से वाकिफ रखने वाले दो सूत्रों ने रायटर को दी है।