Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुक्केबाज पंघाल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक सुनिश्चित किया

बर्मिंघम (वार्ता). पूर्व विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट मुक्केबाज अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गुरुवार को 48-51 किग्रा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिये पदक सुनिश्चित किया।
पंघाल ने स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन को क्वार्टरफाइनल में 5-0 की करारी शिकस्त सौंपी।
पूर्व विश्व नंबर एक पंघाल ने गोल्डकोस्ट 2018 खेलों में रजत पदक जीता था। अब शनिवार के सेमीफाइनल में उनका सामना जाम्बिया के पैट्रिक चिनयेम्बा से होगा। इससे पहले, निखत जरीन, नीतू, मोहम्मद हुसामुद्दीन अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिये पदक सुनिश्चित कर चुके हैं।