Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘मुन्ना भाई’ के सर्किट से लेकर ‘तारे जमीन पर’ के निकुंभ तक

बॉलीवुड फिल्मों की कहानी हमेशा मुख्य किरदार के ईद-गिरद घूमती रहती है। हालांकि बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी बनी हैं, जिनमें सहायक पात्र को मुख्य किरदार से ज्यादा सहराया गया है। कभी नायक की सहायता, तो कभी उनके रास्ते में चट्टान की तरह खड़े होने वाले इन सहायक किरदारों ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में अपनी अलग छाप छोड़ी है। चाहे वो मुन्ना भाई’ का सर्किट हो या ‘तारे जमीन पर’ का निकुंभ। अब दर्शक इन सहायक किरदार के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। वह उनकी कहानी, उनका जीवन, उनके संघर्ष को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सूची में किन सहायक कलाकारों का नाम शामिल है।