Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेदवेदेव के दम पर जीता रूस

सिडनी

दुूनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव एटीपी कप के शुरुआती मुकाबले के एकल वर्ग में हार गए। हालांकि उन्होंने युगल में रोमन सेफुलिन के साथ मिलकर जीत दर्ज कर रूस को फ्रांस पर 2-1 की विजय दिला दी। मेदवेदेव ने फ्रांस पर मिली इस जीत को अपने कॅरिअर की सबसे भावनात्मक जीत में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरे कॅरिअर में निश्चय ही कुछ भावनात्मक लम्हें रहें हैं लेकिन यह जीत उन शीर्ष पांच में से तीन है।’ 

गत चैंपियन रूस का मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। रोमन ने आर्थर रिंडरनेश को तीन सेट में 2-6, 7-5, 6-3 से हराकर रूस को फ्रांस पर 1-0 से बढ़त दिलाई। अगले मुकाबले में मेदवेदेव को दुनिया के 35वें नंबर के खिलाफ युगो हंबर्ट के हाथों 7-6, 5-7, 6-7 से शिकस्त मिली। इससे स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। निर्णायक मुकाबले में मेदवेदेव-रोमन ने फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन और एडवर्ड रोजर वेसलिन को 6-4, 6-4 से हराकर रूस को 2-1 से जीत दिला दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *