Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेवाड़ के दो बच्चे बनें मॉडलिंग का लोकप्रिय चेहरा

चित्तौड़गढ़

मेवाड़ के दो बच्चे छोटी सी उम्र में टीवी की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। दोनों बच्चे सगे भाई बहन हैं। बच्चों को बड़े कलाकार ‘One Take Artist’ बोलते हैं। माता-पिता के सपोर्ट और खुद के टैलेंट से दोनों भाई-बहन विज्ञापनों में कमाल दिखा रहे हैं।

कमल आंजना और रजनी आंजना प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी तहसील के बसेड़ा गांव के रहने वाले हैं। बच्चों के पिता का सॉफ्टवेयर और रियल स्टेट का बिजनेस है। साल 2006 में बच्चे अरनव और अराध्या के माता-पिता गुरुग्राम शिफ्ट हो गए थे। अरनव और अराध्या दोनों ही अपने ननिहाल जोधपुर में पैदा हुए। दोनों गुरुग्राम के ही डीपीएस स्कूल में पढ़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *