Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘मैं भी दहेज में जा रही हूं, बैग में…’, रणबीर-आलिया की शादी को लेकर राखी ने कही ऐसी बात

नई दिल्ली

इन दिनों रणबीर-आलिया की शादी की खबरें और तैयारियां दोनों ही जोरों पर चल रही हैं। हांलाकि भट्ट और कपूर दोनों परिवारों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी है लेकिन शादी की तैयारियों को लेकर अब तक तमाम खबरें सामने आ चुकी हैं। फैंस के साथ-साथ सिलेब्रिटीज के बीच भी रणबीर-आलिया की शादी को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी बीच टेलीविजन की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखी सावंत का रिएक्शन भी सामने आया है। 

रणबीर-आलिया की शादी के लिए कही ऐसी बात 

दरअसल, राखी सावंत का कहना है कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से काफी खुश हैं। इतना ही नहीं, राखी ने यह भी कह डाला कि ‘आलिया के लिए यह साल कितना अच्छा है। पहले गंगूबाई काठियावाड़ी सुपरहिट और अब आरआरआर भी सुपरहिट, वो हॉलीवुड में भी जा रही हैं और मैं भी उनके साथ दहेज में जा रही हूं, बैग में बैठ जाउंगी मैं।’ राखी का ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।