Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस IPO में पैसे लगाने वाले लोग सालभर में बन गए करोड़पति, 1.22 लाख का निवेश बना 1 करोड़

नई दिल्ली

पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर का जबरदस्त कहर था। हालांकि, उस बीच शेयर बाजार में कई स्टाॅक मल्टीबैगर की लिस्ट (Multibagger stock) में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, तो कुछ कंपनियों ने बाजार में पहली बार एंट्री ली। इनमें से ही एक कंपनी थी ईकेआई एनर्जी सर्विसेज ( EKI Energy Services Ltd) का। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ (EKI Energy IPO) पिछले साल 2021 में आया था। निवेश के लिए यह आईपीओ 24 मार्च को खोला गया था और इसकी लिस्टिंग अप्रैल 2021 में हुई थी। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई एक्सचेंज (BSE MSE) में हुई थी। इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले आज की तारीख में करोड़पति बन गए होते। 

इश्यू प्राइस से 8,244 पर्सेंट का रिटर्न
आपको बता दें कि यह पब्लिक इश्यू अपने लिस्टिंग डे पर 37 प्रतिशत अधिक प्रीमियम के साथ 140 रुपये के स्तर पर खुला था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 से ₹102 प्रति शेयर था। यह शेयर शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 को बीएसई पर 2.79% चढ़कर 8,511 रुपये पर बंद हुआ है। यानी इसका मौजूदा शेयर प्राइस 8,511 रुपये है, जो कि इसके 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अपर प्राइस बैंड से लगभग 8244.12 पर्सेंट (Multibagger stock return) अधिक है।