नई दिल्ली
रेड बुल के युवा ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने 2021 अबू धाबी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह फॉर्मूल वन वर्ल्ड चैपियनशिप पर भी कब्जा करने में सफल रहे। इस मुकाबले में उन्होंने सात बार के विश्व चैंपियन मर्सिडिज के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन को हराकर खिताब जीताना। वहीं, हैमिल्टन अपना आठवां खिताब जीतने से चूक गए। वर्स्टापेन की इस ऐतिहासिक जीत पर दुनिया भर में अलग-अलग खेलों से जुड़े कई दिग्गजों ने जमकर तारीफ की है।