Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मैराथन के जरिए स्वस्थ रहने का दिया सन्देश

  • गांव करणीसर सहजीपुरा में फिट इंडिया फ्रीडम मैराथन दौड़ का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चल रहे 75वीं स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला युवा अधिकारी मधु यादव के निदेर्शानुसार शहीद भगत सिंह युवा मंडल करणीसर सहजीपुरा में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। फिट इंडिया फ्रीडम मैराथन दौड़ को मुख्य अतिथि उपसरपंच मुकंद सिंह व भागीरथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में युवाओं एव वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लेकर फिट इंडिया के तहत स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर 1600 मीटर ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि मुख्तयार सिंह, वार्ड पंच मि_ूसिंह एवं जगतार सिंह की ओर से विजेता रहे प्रथम दिनेश कुमार लूणकरणसर, द्वितीय सुभाष चंद्र बहलोहनगर, तृतीय मनीष श्योराण मुंडा को सम्मान प्रतीक एवं प्रमाण पत्र सहित अन्य चार विजेता प्रतिभागी रवि कुमार, भीमसेन, महेंद्र कुमार एवं अनिल कुमार को मेडल पहनाकर एव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विनोद वर्मा ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे को देखते हुए सभी युवाओं को नशे से दूर रहकर पारंपरिक खेलों में आगे बढ?े, पौधरोपण करने, सार्वजनिक जगह पर स्वच्छता अभियान चलाने, वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने एवं रक्तदान जैसी गतिविधियों के आयोजन की बात कही। ब्लॉक प्रभारी एनवाईवी मोहित कुमार इन्सां ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे युवा मंडल विकास कार्यक्रम 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर के तहत मंडल के पंजीकरण एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों, ब्लॉक लेवल खेल, युवा मंडल अवार्ड की जानकारी दी। गांवों से आए युवाओं को भी अपने गांव में मंडल पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक नीरज बेनीवाल, सोशल मीडिया प्रभारी दलबाग सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह मान, अर्शदीप सिंह इन्सां, पवन भाटी, कुलदीप सिंह इन्सां, सोनू सोनी, कुलदीप कुमार, अमर सुथार, मूलाराम, सुनील कुमार, अनिल कुमार, अमर सिंह, सतवीर वर्मा, राजाराम रोहिल्ला, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, विजयपाल, गुरदास सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *