Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोघा बंद कर पानी की बारी को नुकसान पहुंचाने का आरोप

  • चक 2 एनडब्ल्यूएन नवां के किसानों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    मोघा बंद करने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने व उनकी पारी की बारी काटने की मांग को लेकर चक 2 एनडब्ल्यूएन नवां के कुछ किसानों ने शनिवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि 2 एनडब्ल्यूएन के किसानों की पानी की बारी 15 दिसम्बर की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे से थी। किसान अपनी बारी में आगे पानी लगा रहे थे। इस बात का अहसास हुआ कि जलमार्ग में पानी कम चल रहा है। किसान पीछे 1-2 एनडब्ल्यूएन के मोघा (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) पर गए तो देखा कि मोघा पर 1 एनडब्ल्यूएन के किसानों की ओर से 2 एनडब्ल्यूएन के मोघे को घास-फूस लगाकर बंद कर रखा है ताकि 1 एनडब्ल्यूएन के जलमार्ग में पानी अधिक चल सके। इससे उनके रकबा में अधिक आबापाशी हो। इस पर 2 एनडब्ल्यूएन के किसानों की ओर से मौके पर नहर अध्यक्ष व बेलदार को भी बुलाया गया और मौका दिखाया गया। मौके पर बंद किए हुए मोघे की वीडियोग्राफी एवं फोटो भी ली गई है। मोघा बंद करने से 2 एनडब्ल्यूएन के किसानों की पूरी बारी खराब हो गई। उनके रकबा में बिल्कुल भी सिंचाई नहीं हो पाई। चक 2 एनडब्ल्यूएन नवां के किसानों ने चक 1 एनडब्ल्यूएन चन्दड़ा के किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने एवं मोघा बंद करने वाले काश्तकारों की बारी काटकर चक में लागू करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *