Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोबाइल पर बात करने से टोका तो दादी को मारा:पोती ने डरकर जहरीला स्प्रे पीकर दी, दोनों में हुआ था झगड़ा

श्रीगंगानगर

मोबाइल पर बात करने से मना करने पर पोती ने दादी के सिर पर चोट मार दिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग दादी को अस्पताल लेकर गए। पीछे से डर के मारे पोती ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घटना श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर की है।

मुकलावा एसएचओ मलकीतसिंह ने बताया कि 12वीं क्लास की लड़की रजनी (17 ) ने आज सुबह जहरीला स्प्रे पीकर सुसाइड कर लिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा। वहीं दादी संतरों (60) का रायसिंहनगर अस्पताल में इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर श्रीगंगानगर रैफर किया गया।

दादी-पोती के बीच हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि पोती रजनी का अपनी दादी से आज सुबह झगड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रजनी लगतार मोबाइल पर बात करती थी। यह बात उसकी दादी संतरों को पसंद नहीं थी। दादी ने आज भी पोती को फोन पर बात करने से टोका था। रजनी के पिता से भी उसकी शिकायत की थी।

पोती ने घबराकर सुसाइड
दादी के बार-बार टोकने और पिता से शिकायत करने पर रजनी नाराज थी। इस बात पर दादी-पोती के बीच झगड़ा भी हुआ। गुस्से में रजनी ने दादी के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। दादी के चोट लगने पर बेहोश हो गई। घरवाले अस्पताल लेकर गए। पीछे से पोती ने घबराकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने देखा तो उसे अस्पताल लेकर गए। मगर तब तक मौत हो चुकी थी। चोटिल दादी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।