Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोबाइल बेचते बेचते ऐसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगा था नवाब खान

श्रीगंगानगर।पिछले दिनों जैसलमेर के चांधन इलाके से पकड़ा गया जासूस नवाब खान हालांकि अब जेल में है। उससे पूछताछ के बाद दो और जासूसों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया गया।नबाब पिछले 5 साल से पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी कर रहा था और भारत की खुफिया सूचना दुश्मन देश के पास पहुंचा रहा था। खुफिया विभाग की पिछले लंबे समय से नवाब खान पर नजर बनी हुई थी। साधारण से मोबाइल की दुकान चलाने वाले नवाब के पास अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी होने से वह विभाग की नजरों में आया।यहां तक की पिछले 7 सालों में कई बार पाकिस्तान जाकर आ चुका था।नवाब खान पहली बार 2014 में पाकिस्तान गया था। दूसरी बार 2015 में वह 30 दिन तक पाकिस्तान में अपने मामा शरीफ उस्मान के पास रहा।इसके बाद 2016-2017 लगातार पाकिस्तान जाता रहता था।पाकिस्तान में हालांकि उसका ननिहाल है लेकिन नवाब खान जब भी पाकिस्तान जाता तो वहां के आईएसआई एजेंट और अधिकारियों से उसकी लंबी बातचीत और मुलाकात होती थी। उसे रुपया भी मिला करते थे।नवाब का पाकिस्तानी दूतावास में भी सीधा दखल था और वह बिना किसी रोक-टोक के दूतावास में जाता आता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *