नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मौनी सीढ़ियों पर बैठकर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी मेहंदी पर सूरज जैसी डिजाइन के भीतर उनके पति सूरज नांबियार का नाम लिखा साफ नजर आ रहा है। मौनी रॉय की ये तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में मौनी रॉय पीले रंग का लहंगा पहनकर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनका लुक कमाल का लग रहा है।
कोहनी तक लगवाई मेहंदी
मौनी रॉय ने इस लुक के साथ मैचिंग कलर की जूलरी पहनी है और उनके हाथों पर कोहनी तक लगी मेहंदी साफ नजर आ रही है। खुले बालों में मौनी रॉय बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनका लुक देखकर फैंस तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘लोग हुस्न की तारीफें करते हैं और मैं आपकी करता हूं।’