Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

16 दिन बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, पापा का इंतजार कर रही थी लाडली बेटी, ऐसे किया स्वागत

नई दिल्ली

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन जब शूटिंग करके 16 दिनों बाद वापस घर लौटे तो उनके बच्चों ने उनका बेहद खास अंदाज में स्वागत किया। अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर बच्चों द्वारा बनाई गई इस बेहद खूबसूरत रंगोली को शेयर किया है। फिल्म पुष्पा के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने जो फोटो शेयर की है उसमें फूलों से ‘वेलकम नाना’ लिखा नजर आ रहा है और उनकी नन्हीं बेटी सामने खड़ी नजर आ रही है।

बेटी ने कुछ इस तरह किया स्वागत
अल्लू अर्जुन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 16 दिनों तक बाहर रहने के बाद जब वापस लौटा तो मेरा इस खास अंदाज में स्वागत किया गया। उनकी पोस्ट को कुछ ही देर में 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अल्लू अर्जुन के बच्चों की तारीफें करते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा- आपके बच्चे आपसे बहुत प्यार करते हैं।