Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यातायात पुलिस ने जांची हेलमेट की गुणवत्ता

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हेलमेट की गुणवत्ता को लेकर यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को टाउन-जंक्शन रोड पर स्थित वाहन डीलर केएसके होंडा, मां भगवती मोटर्स हीरो, श्री गोविंदम टीवीएस, गणपति मोटर्स बजाज व मेगा हाइवे पर स्थित रॉयल इनफील्ड मोटर साइकिल शोरूम में दुपहिया वाहन विक्रेता को दिए जाने वाले हेलमेट की जांच की गई। जांच में हेलमेट की गुणवत्ता सही पाई गई। डीलरों ने बताया कि कम्पनी की ओर से दुपहिया वाहन विक्रेता की सुरक्षा को देखते हुए अच्छी क्वालिटी का आईएसआई मार्का का हेलमेट निशुल्क दिया जाता है। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने वाहन डीलरों से शोरूम में आने वाले वाहन चालकों को अच्छी क्वालिटी का हेलमेट रखने के लिए व वाहन चलाते समय आवश्यक रूप हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान हैड कांस्टेबल वासुदेव व कांस्टेबल पीरुमल मौजूद थे।