Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हफ्ता मांगने व रुपए छीनने के मामले में दो जने गिरफ्तार

  • एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मोबाइल फोन दुकान संचालक के साथ हुई थी घटना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    मोबाइल फोन दुकान संचालक को हफ्ता देने के लिए तंग-परेशान करने व मारपीट कर नकदी व चेन छीनकर ले जाने के मामले में टाउन पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक जने की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।