Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यादव फैमिली में मची है भगदड़, मायावती हैं आइसोलेशन में; शाह ने पहले ही बता दिया था योगी CM होंगे

प्रयागराज

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने प्रयागराज में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरा ही एडवांस वर्जन है। उमा ने योगी के कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अब भाजपा के सामने कोई टिकने वाला नहीं है। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उमा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में खुद भगदड़ मची है और मायावती जमीन पर कहीं दिखाई ही नहीं दे रहीं हैं। वह तो हमेशा आइसोलेशन में रहती हैं। उमा ने कहा कि योगी मेरे छोटे भाई जैसे हैं। मुझे बहुत प्रिय हैं। मेरे गुरुजी और उनके गुरुजी मित्र रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *