Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवती को जादू-टोने का डर दिखाकर बोला- मैंने गोली खा ली है, संबंध बना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा, जिन्न की दुनिया का सरदार हूं

जयपुर

जयपुर में ढोंगी बाबा और फर्जी ज्योतिषियों ने अपनी दुकानों की आड़ में कई महिलाओं की अस्मत लूटी है। ऐसे ही एक ज्योतिष का काला चिट्‌ठा एक महिला ने खाेला है। पहले तो इस बदमाश ने युवती को फंसाने के लिए अपने यहां नौकरी पर रखा। जब वह काम करने लगी तो उस पर डोरे डालने शुरू कर दिया। जब लड़की नहीं मानी तो उसे जादू-टोने का डर दिखाने लगा। पीड़िता से कहता कि मेरे दो रूप हैं, एक रूप इंसान का दूसरा िजन्नों के सरदार का। मेरी भगवान से डायरेक्ट बातचीत होती है। उसी ने कहा है कि अब तू अब मुझसे संबंध बना। वह बार-बार कहता कि मैंने गोली खा ली है तुझे अवसर नहीं गंवाना चाहिए। इस तरह डराकर फर्जी ज्योतिष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने पीड़िता से कई बार रेप किया। न सिर्फ रेप किया पीड़िता के अश्लील फोटो भी ले लिए जिसे दिखाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। इस ढोंगी की कहानी पीड़िता की जुबानी…

ढोंगी ज्योतिषी की फोटो को दिखाती पीड़िता।

ढोंगी ज्योतिषी की फोटो को दिखाती पीड़िता।

ज्योतिषी खुद को जिन्नों का सरदार बताता था

पीड़िता ने बताया कि खुद को ज्योतिषी होने का दावा करने वाला सुरेंद्र कुमार गुप्ता फेसबुक सहित अन्य सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिकार को अपने जाल में फंसाता है। काफी दूर-दूर से उसके पास लोग आते हैं। वह जादू टोना कर भूत-प्रेत भगाने का भी दावा करता है। लोगों को कहता है कि उसके दो रूप हैं। वह इंसान भी है और जिन्न भी। वह जिन्नों का सरदार है। लोगों के परिवारों को बर्बाद करने की धमकी देता है। इतना ही नहीं वह धर्म के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करता है। कई भूत पकड़ने के दावे करता है। घर के पास ही तंत्र-मंत्र की भी क्रिया करता है।

ढोंगी ज्योतिषी ने पीड़िता को किया बदनाम।

ढोंगी ज्योतिषी ने पीड़िता को किया बदनाम।

फ्लैशबैक
मैं MP के रतलाम की रहने वाली हूं। फिलहाल जयपुर में ही रहती हूं। अगस्त 2019 में मैं मुंबई से काम छोड़ कर जयपुर आ गई थी। इससे पहले पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान फेसबुक पर जयपुर के ज्योतिषी सुरेंद्र कुमार गुप्ता से हुई। सुरेंद्र गुप्ता ने उससे कहा कि वह SAVE THE HERITAGE FOUNDATION के नाम से मालवीय नगर में NGO चलाता है। उसके कई NGO भी चल रहे हैं। उसे 50 हजार रुपए देने की बात कही थी। उसे डेढ़ साल में कोई पैसा नहीं दिया था। कोरोना में उसके रुपए खर्च हो चुके थे। उसके झांसे में आकर जिदंगी बर्बाद कर बैठी।

नौकरी छोड़ने की बात पर देने लगा धमकी
युवती ने बताया कि वह जयपुर सितम्बर 2019 में आकर काम करने लगी। कुछ समय तक कुछ पता नहीं लगा। कई लोग उसके पास आते थे। वह लोगों को तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ड़राता था। उसने कई परिवार बर्बाद कर दिए। उसके साथ भी अश्लील हरकतें करने लगा था। परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ने की बात कहीं तो धमकी दी। बोला कि मैं ज्योतिष जानता हूं, तुझे तंत्र-मंत्र से बर्बाद कर दूंगा। अगर काम छोड़ने का सोचा तो अपनी शक्तियों से तेरे परिवार का विनाश कर दूंगा।

पीड़िता के सोशल मीड़िया पर अश्लील फोटो कर दिए वायरल।

पीड़िता के सोशल मीड़िया पर अश्लील फोटो कर दिए वायरल।

ऑफिस बुलाकर जबरदस्ती

गुप्ता ने 24 मार्च को मुझे ऑफिस में बुलाया। जबरदस्ती ऑफिस में बंद कर लिया। उसने कहा कि मैंने आयुर्वेद की दवा ली है। तुमसे बेटा पैदा करने का आदेश मिला है। कपड़े उतार कर वह जबरदस्ती करने लगा। उसने कहा- मैं आध्यात्मिक शक्ति से भगवान से सीधे जुड़ा हूं। तुझे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। मुझे भगवान का आदेश मिला है कि तुमसे जिस बेटे की प्राप्ति होगी वह समाज को सही राह दिखाएगा। वह बड़ा आदमी बनेगा। यह मेरी इच्छा नहीं है, ये तो प्रभु की इच्छा है। ये सारे शब्द भी भगवान के हैं। इसके बाद गुप्ता ने तंत्र-मंत्र की शक्ति का भय दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मैं वहां से किसी तरह भाग निकली।

ढोंगी ज्योतिषी सुरेंद्र गुप्ता की फाइल फोटो।

ढोंगी ज्योतिषी सुरेंद्र गुप्ता की फाइल फोटो।

परिवार को भेजे अश्लील फोटो
युवती ने जब ढोंगी की पोल खोली तो उसके परिवार को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेज दिए। उसके परिवार को फोन कर धमका कर बोला कि ये कई मर्दों के साथ संबंध बनाती है और घूमती रहती है। उसके परिवार को भी बर्बाद करने की धमकी दी। उसके दोस्तों को अश्लील फोटो भेज कर बदनामी कर दी। ऐसे में वह अब काफी परेशान हो चुकी थी। सभी जगह से उसे फोन आने लग गए। उसकी सोशल मीडिया पर चारों ओर बदनामी कर डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *