Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवराज सिंह ने बताया भारत के उन 4 खिलाड़ियों का नाम, जो टीम में चुने जाने के लिए काबिल हैं

नई दिल्ली

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए 26 जनवरी को घोषित की गई भारत की एकदिवसीय और टी20 टीम के बारे में अपने विचार साझा किए। भारत को साल 2007 में टी20 और साल 2011 में वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने भारत की टीम के चार ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताया है, जिनको टीम में रखकर अच्छा फैसला किया गया है। 

चार बहु-योग्य क्रिकेटरों का नाम युवराज सिंह ने बताते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव, स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, मिडिल ऑर्डर बैट्समैन दीपक हुड्डा और सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का नाम लिया और उनको बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, “कुलदीप यादव, वॉशिंग्टन सुंदर, दीपक हुड्डा और रितुराज गायकवाड़ का नाम टीम में देखकर अच्छा लगा! ये सभी इसे डिजर्व करते थे बीसीसीआई।”