यूथ वीरांगनाओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटी करोना किटें
by seemasandesh
कोरोना से बचाव के लिए भी किया जागरूक हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूथ वीरांगनाओं की ओर से रविवार को टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के एमसीएच वार्ड में भर्ती मरीजों को कोरोना किटें वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. शिप्रा शर्मा ने की। इस मौके पर यूथ वीरांगनाओं की ओर से मरीजों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए उपाय बताकर जागरूक किया गया। सबको दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का सन्देश देते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव हो सके। इस मौके पर रजनी, मीनाक्षी, पूजा, कुलदीप, सीमा मरेजा, सरोज, रानी, जस्सी सहित कई?यूथ वीरांगनाएं मौजूद थीं।